उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी-2013 गणित की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन और साक्षात्कार के बाद सफल हुए अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन के साथ पैनल जारी कर दिया है। चयन बोर्ड सचिव की ओर से टीजीटी-2013 वर्ग-01 और वर्ग-02 के लिए अलग-अलग पैनल जारी किया गया है। आयोग की ओर से पैनल जारी किए जाने के बाद अब अभ्यर्थी संबंधित विद्यालय से संपर्क करेंगे।