फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अधिवक्ता के चैंबर में सांप निकलने से अफरातफरी

Tue, 29 Sep 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बारा तहसील में अधिवक्ता चैंबर में घुसा सांप - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय बारा परिसर में सोमवार दोपहर अचानक अधिवक्ता चैंबर में जहरीला सांप निकलने से अधिवक्ताओं में अफरातफरी मच गई। तहसील मुख्यालय में अधिवक्ता टिन शेड के नीचे चैंबर बना कर बैठते हैं। सोमवार को अचानक एक सांप आ गया और चैंबर में इधर-उधर भागने लगा। सांप को देखकर अधिवक्ता इधर उधर भागने भी लगे। उसी समय कुछ जानकार अधिवक्ताओं ने उसके आसपास डंडा पटकना शुरू कर दिया और उसे भगाने में कामयाब हुए। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई है। कमलेश्वर सिंह, दीपक द्विवेदी, सुशील श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह यादव का कहना है कि यहां आसपास सफाई न होने के कारण बरसात में जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें