Prayagraj News : यूपी बार काउंसिल के नए चेयरमैन बने पांचू राम।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का पदभार बुधवार को नए अध्यक्ष पांचू राम मौर्य ने संभाल लिया है। उन्होंने यह कार्यभार अध्यक्ष रहे मधुसूदन त्रिपाठी से ग्रहण किया। मधुसूदन त्रिपाठी का कार्यकाल 31 जनवरी 2023 को समाप्त हो गया।
मूलत: जौनपुर के रहने वाले पांचू राम मौर्य इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं। अध्यक्ष के अलावा सचिव पद पर राकेश पाठक को पदभार ग्रहण कराया गया। राकेश पाठक भी हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं। इस मौके पर जय नारायण पांडेय, अजय यादव, जानकी शरण पांडेय, विनोद कुमार पांडेय, श्रीश कुमार मेहरोत्रा, अनुराग पांडेय सहित हाईकोर्ट के कई अधिवक्ता मौजूद रहे।