ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज की ओर से प्रतिभाग करने वाली पीजी कॉलेज हंडिया की छात्राओं का दबदबा कायम रहा। राजा महेंद्रप्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता में छात्रा पलक ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण और 70 किलोग्राम भार वर्ग में सौम्या यादव ने रजत पदक प्राप्त किया। टीम के कोच धर्मेंद्र कुमार यादव एवं प्रशांत कुमार ने पदक प्राप्त छात्राओं के साथ शील्ड प्राप्त करके खुशी जताई। कहा कि प्रो. अखिलेश कुमार सिंह, कुल सचिव प्रो. विनीता यादव एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. मुन्ना सिंह के सहयोग और प्रोत्साहन का परिणाम है।