थाना क्षेत्र खीरी के बघोल में बुधवार की रात एक किसान के खलिहान में रखी धान की फसल जलकर राख हो गई। बुधवार सुबह किसान जब थ्रेशर कराने गया तो देखा कि खलिहान में रखा धान का ढेर राख हो चुका था। मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी पहुंचे और फसल का आकलन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कृपाशंकर व विकास निवासी भूगोल बुधवार की रात अपने घर में सोए हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह घर से कुछ दूर पर खलिहान में जब मड़ाई कराने गए तो देखा कि फसल राख हो गई थी। पीड़ित किसानों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।