फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : आधीरात डकैतों का तांडव, दुकान में गहनों और कपड़ों की लूटपाट के बाद चौकीदार की हत्या

Mon, 07 Aug 2023 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हेतापट्टी गांव में गहनों और कपड़ों की दुकान में लूटपाट के बाद डकैतों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद चौकीदार की सिर कूंचकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी और नातिन को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीेमें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थरवई थाना क्षेत्र के हेतापट्टी गांव में रविवार की आधी रात डकैतों ने जमकर तांडव किया। गहनों और कपड़ों की दुकान में लूटपाट के बाद पड़ोस में रहने वाले चौकीदार रामकृपाल पाल (60) की सिर कूंचकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी शकुंतला व नातिन आंचल को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन











घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और एसपी गंगापार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। डॉग स्क्वॉयड के माध्यम से घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

घटना के बाद थरवई के हेतापट्टी बाजार में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
थरवई क्षेत्र के हेतापट्टी बाजार संतोष कुमार केसरवानी की दुकान में जमकर लूटपाट की गई। दुकानदार संतोष कुमार और उसकी पत्नी आरती देवी तथा भाई अशोक कुमार केसरवानी की जमकर पिटाई भी की गई। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर स्थित मार्केट के चौकीदार रामकृपाल की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी पछुआ देवी तथा नातिन आंचल को पीट कर घायल कर दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। 

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि डॉग स्क्वॉयड, फील्ड यूनिट सहित पुलिस की पांच टीमों को घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया है। पुलिस गांवों में जाकर लोगों से पूछताछ कर हमलावरों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें