फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के 360 करोड़ रुपये के बिजली कार्यों की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूप ओझा प्रयागराज। विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक-आध्यात्मिक आयोजन के रूप में आयोजित दिव्य कुंभ-2019 में करोड़ों रुपये के बिजली के कार्यों में गड़बड़ी की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने के बालाजी ने इसके लिए मुख्य अभियंता कामर्शियल अनूप चंद्रा के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी ने कुंभ से संबंधित कार्यों के रिकार्ड तब कर लिए हैं और भुगतान पर रोक लगा दी गई है। कुंभ में 360 करोड़ रुपये की लागत से बिजली विभाग के कार्यों को कराया गया था। इसमें 160 करोड़ रुपये शासन की ओर से और 200 करोड़ रुपये यूपीपीसीएल की ओर से दिए गए थे। कहा जा रहा है कि अफसरों ने इस बजट का जमकर दुरुपयोग किया और रेवड़ी की तरह उपकरणों की खरीद की गई। कंपनियों से कुछ उपकरण जरूरत से ज्यादा मात्रा में खरीदे गए हैं। एचटी-एलटी लाइनों के निर्माण, केबिल, खंभों के अलावा अन्य उपकरणों की खरीद में भी गड़बड़ी का अंदेशा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक करीब 25 हजार खंभों के आर्डर दिए गए थे, लेकिन सिर्फ 15 हजार खंभे ही मंगाए गए। इसी तरह मिंटो पार्क- तेलियरगंज डबल सर्किट लाइन के निर्माण में भी जमकर खेल किए जाने की बात कही जा रही है। इस डब सर्किट लाइन को जोड़ने के लिए 62-62 एमबीए के दो ट्रांसफारमर लगाए गए हैं, जबकि इस लाइन का निर्माण 36 करोड़ रुपये में कराया गया है। नियमानुसार किसी भी उपकरण की खरीद पर यूपीपीसीएल या फिर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का लोगो मार्का लगाया जाता रहा है, लेकिन कुंभ में खंभों, केबल से लेकर किसी भी उपकरण पर लोगो नहीं लगाया गया था। साथ की फैर्क्टियों से बिजली उपकरण सीधे कुंभ स्थल यानी साइट पर मंगाए गए थे, लेकिन कागज पर उन उपकरणों को पहले स्टोर में पहुंचाए जाने की बात कही गई है। एमडी के निर्देश पर इस मामले की जांच कर रही मुख्य अभियंता कामर्शियल अनूप चंद्रा की कमेटी में एक्सईएन अटैच दिनेश कुमार सिंह के अलावा दो एकाउंटेंट शामिल हैं। इस कमेटी ने कुंभ कार्यों के लिए उपकरणों की खरीद से संबधित रिकार्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। जांच टीम ने कई रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिए हैं। कोट कुंभ कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी को उपकरणों की खरीद के अलावा उस दौरान कराए गए कार्यों से संबधित रिकार्ड मुहैया करा दिए गए हैं। ओपी यादव, मुख्य अभियंता (वितरण)। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें