फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्कूल में समुदाय विशेष से जुड़ी प्रार्थना का विरोध

Thu, 11 Apr 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। फतेहगंज पश्चिमी के एक स्कूल में विद्यार्थियों से समुदाय विशेष की प्रार्थना कराने का मामला सामने आया है। अभिभावकों का आरोप है कि प्रबंधक ने एक खास तरह के लिबास में विद्यार्थियों के फोटो लेकर इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं करके प्रबंधक व शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन

शाही निवासी ओमकार, दिनेश चंद्र, गुरुदेव शर्मा आदि ने बताया कि उनके बच्चे फतेहगंज पश्चिमी में बीएसएफ कैंप के पास स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ते हैं। बुधवार को स्कूल यूनिफार्म की बजाय सादा कपड़ों में सभी को विद्यालय बुलाया गया था। छुट्टी के बाद घर आए बच्चों ने बताया कि विद्यालय में उन्हें टोपी और हिजाब पहनाकर दूसरे समुदाय से जुड़ी प्रार्थना कराई गई।
स्कूल प्रबंधक ने अलग-अलग मुद्राओं में उनके फोटो भी खींचे। बाद में इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अभिभावकों ने मामले की जानकारी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को दी। हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा व नगर महामंत्री नितिन गुप्ता ने इसे लेकर विरोध जताया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में इस तरह से समुदाय विशेष की प्रार्थना कराना गलत है। आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग जानबूझकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रार्थना के जरिये माहौल बनाकर बच्चों का धर्मांतरण कराने का कुचक्र रचा जा रहा है। मामले में विद्यालय प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए उनसे मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें