उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कार्यालय अवधि 10 से शाम छह बजे किए जाने का कर्मचारी-अधिकारी संघ ने विरोध किया है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कर्मचारी-अधिकारी संघ ने 25 नवंबर को आयोग की ओर से महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने केलिए कार्यालय अवधि बढ़ाने के खिलाफ आमरण अनशन करने की सूचना आयोग अध्यक्ष को दी है। कर्मचारियों का कहना था कि बिना अतिरिक्त भुगतान किए आयोग कर्मचारियों पर बेगारी थोप रहा है। कर्मचारियों-अधिकारियों ने संविधान दिवस के मौके पर शपथ ली कि वह आयोग की ओर से किए जा रहे अन्याय का विरोध करेंगे। संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार की ओर से कहा गया है कि आयोग उनकी लंबित मांगे पूरी न करके उनके उपर गैर जरूरी काम थोप रहा है।