फोटो परिचय। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हंडिया के विदाई समारोह में मौजूद लोग
- फोटो : एचबीटीयू
ग्राम न्यायालय हंडिया के न्यायाधिकारी मनोज भाष्कर का स्थानांतरण के बाद उन्हें विदाई दी गई। उन्होंने कहा कि बार और बेंच का सहयोग जितना बेहतर होगा, न्यायिक प्रक्रिया वादकारियों के लिए हितकर होगा। इससे पहले अधिवक्ताओं ने उनका अभिवादन किया। इस मौके पर तहसीलदार रविप्रकाश सिंह, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष राजेश्वरनाथ मिश्र, मंत्री सत्येंद्रनाथ पांडेय, एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय, सुभाष तिवारी, भूपेंद्रपति मिश्रा, महेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह आदि रहे।