प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से मंगलवार से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2019 शुरू हो गई। एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में पहले दिन पंजीकृत कुल 48836 अभ्यर्थियों में से परीक्षा में 14345 उपस्थित रहे। इस प्रकार पहले दिन परीक्षा में मात्र 29.37 फीसदी उपस्थिति रही। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि 22 से 24 दिसंबर के बीच आयोजित स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा में कुल 511797 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, इसमें मध्य क्षेत्र के अधीन आने वाले यूपी-बिहार के 145896 परीक्षार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों 10 से 12 बजे के बीच एवं तीन से पांच बजे के बीच हुई।