फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इलाहाबाद संग्रहालय में ऑनलाइन टिकट सेवा शुरू

विज्ञापन
इलाहाबाद संग्रहालय का ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए क्यूआर कोड। संग्रहालय
विज्ञापन
इलाहाबाद संग्रहालय में भ्रमण करने की इच्छा रखने वाले दर्शकों खासकर बाहर से आने वाले पर्यटकों को अब खिड़की पर लंबी कतार लगाने की जरूरत नहीं होगी। इलाहाबाद संग्रहालय में 30 अप्रैल से ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू कर दी गई है। मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नई सुविधा के तहत अब देश-विदेश के पर्यटक अपनी सुविधानुसार किसी भी तारीख पर संग्रहालय का टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। भारत सरकार की पहल और मंडलायुक्त व संग्रहालय निदेशक सौम्या अग्रवाल के प्रयास से ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स से जुड़ी आर्जर्विट एजेंसी की ओर से एक क्यूआर कोड बनाया गया है, जो संग्रहालय की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। दर्शक क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट बुक करने के साथ संग्रहालय से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस सेवा की शुरुआत के पहले दिन सात ऑनलाइन टिकट बुक किए गए। साथ ही दो मई से आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वारों से संग्रहालय के टिकट प्राप्त किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें