फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन लाइन मंगाया लैपटॉप, डिब्बे में निकला लकड़ी का टुकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन के सेक्टर दो में ऑन लाइन मंगाए गए लैपटॉप के डिब्बे में बुधवार को लकड़ी का टुकड़ा निकला। लैपटॉप की जगह डिब्बे में लकड़ी का गुटखा देख सभी सन्न रह गए। डॉ. आरके मौर्य ने यहीं के अपने परिचित के पते पर 14 मई को ऑनलाइन की नामी कंपनी से लैपटॉप बुक कराया था। तकरीबन साढ़े चार हजार की मासिक किश्त पर साढ़े 26 हजार का लैपटॉप बुक किया गया था। कुछ पैसा एडवांस भी ऑनलाइन जमा किया गया था। 20 मई को कंपनी का डिलेवरी मैन पते पर पहुंचा और बड़े से डिब्बे में लैपटॉप की डिलेवरी दी। डिलेवरी ब्वाय के जाने के बाद परिजनों ने पूरे उत्साह के साथ डिब्बा खोला तो सन्न रह गए। डिब्बे में लकड़ी के टुकड़े भरे हुए थे। तत्काल भुक्तभोगी ने ऑनलाइन कंपनी के कस्टमर सर्विस नंबर पर शिकायत दर्ज कराई तो चार से पांच दिनों में मामले का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें