फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : डीएलएड सत्र-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, नाै अक्तूबर तक किया जा सकेगा आवेदन

Wed, 18 Sep 2024 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डीएलएड का प्रशिक्षण लेकर प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी मिल सकती है। पिछले कई वर्ष से शिक्षकों की भर्ती नहीं आई है। इसलिए इसके प्रति रुझान भी कम हुआ है और कुछ सीटें खाली रह गई हैं। प्रदेश भर के 66 डायट में डीएलएड की 10,600 सीटें हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में 3100 निजी डीएलएड कालेज हैं। उनमें 2.28 लाख सीटें हैं।
विज्ञापन
आवेदन पत्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण सत्र-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 सितंबर से शुरू हो गया। वेबसाइट https://updeled.gov.in पर नाै अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए वेबसाइट पर लिंक जारी कर दिया गया है। आवेदन के बाद 10 अक्तूबर तक शुल्क जमा कर सकते हैं। 12 अक्तूबर तक आवेदन का प्रिंट लिया जा सकता है।

डीएलएड का प्रशिक्षण लेकर प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी मिल सकती है। पिछले कई वर्ष से शिक्षकों की भर्ती नहीं आई है। इसलिए इसके प्रति रुझान भी कम हुआ है और कुछ सीटें खाली रह गई हैं। प्रदेश भर के 66 डायट में डीएलएड की 10,600 सीटें हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में 3100 निजी डीएलएड कालेज हैं। उनमें 2.28 लाख सीटें हैं।

सत्र 2023-24 की करीब 50 हजार सीटें खाली रह गई थीं। इसमें चयन के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के अंकों के गुणांक के आधार पर मेरिट बनेगी। टाॅप मेरिट वालों को डायट में प्रवेश मिलेगा। यह दो वर्षीय प्रशिक्षण है। डायट में प्रतिवर्ष प्रशिक्षण शुल्क 10,200 रुपये है। जबकि निजी विद्यालयों में प्रतिवर्ष प्रशिक्षण शुल्क 41,000 रुपये है।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि इसमें स्नातक उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 अक्तूबर काे मेरिट जारी होगी। 17 से 30 अक्तूबर तक मेरिट के आधार पर काउंसलिंग और विद्यालय आवंटन होगा।

13 नवंबर को प्रथम चरण के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। रिक्त सीटों के सापेक्ष द्वितीय चरण की काउंसलिंग 20 नवंबर से एक दिसंबर तक होगी। 10 दिसंबर तक द्वितीय चरण की प्रक्रिया पूरी होगी। 12 दिसंबर से प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार दूसरे प्रदेश के अभ्यर्थी भी प्रशिक्षण के आवेदन कर सकते हैं। उनको यहां पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें