फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अलोपीबाग फ्लाईओवर निर्माण के दौरान बंद होगी एक तरफ की सर्विस लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। अलोपीबाग फ्लाईओवर के समानांतर बनने वाले पुल के लिए परेड की तरफ वाली सड़क को निर्माण कार्य जारी रहने के दौरान बंद किया जाएगा। झूंसी जाने के लिए फ्लाईओवर का इस्तेमाल किया जाएगा। समय से काम पूरा करने के लिए सेतु निगम ने यह प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया है। हालांकि, व्यय वित्त समिति की मंगलवार को होने वाली बैठक दो दिन के लिए टल गई है। इसमें पुल का बजट जारी किया जाना था। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में यह बैठक हो सकती है।
विज्ञापन

700 मीटर लंबे टू लेन पुल को पुराने अलोपीबाग फ्लाईओवर के समानांतर बनाया जा रहा है। जो अलोपीबाग से शुरू होकर बैरहना चौराहे तक जाएगा। पुल का निर्माण परेड मैदान की तरफ से किया जाएगा। निर्माण के बीच में पड़ने वाले जीटी जवाहर चौराहा यातायात के लिए उपलब्ध रहेगा। बता दें कि यह पुल 55 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इसके अलावा सर्विस लेन के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसके आधार पर पुल की कुल लागत लगभग 95 करोड़ रुपये पहुंच रही है। पुल को शासन ने पहले ही मंजूरी दे दी है।
बजट जारी होते ही निर्माण कुछ ही दिनों के भीतर शुरू हो जाएगा। इस पुल के बनने से यहां पर लगने वाले कई घंटों के जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। पुराने पुल की खराब डिजाइन के कारण इस इलाके में हमेशा जाम लगा रहता है। इसलिए इसके समानांतर नया पुल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें