छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थरवई क्षेत्र के जिसी गांव का केशव यादव (45) पुत्र रामबहादुर यादव बिजली नहीं होने से बृहस्पतिवार की रात छत पर सोया था। 12 बजे रात वह लघुशंका करने के लिए उठा। नींद में असंतुलित होने से वह छत से नीचे गिर गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी सीमा एवं बच्चों का हाल बेहाल था। पत्नी हाई कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। मृतक समाजसेवक था।