हाईवे पर जगेपुर गांव के सामने बुधवार रात आठ बजे दो बाइक की टक्कर में कोना निवासी नवनीत द्विवेदी (22) की मौत हो गई। मिर्जापुर के जिगना यादवपुर गांव का प्रमोद सिंह (43) घायल है, जिसे शहर रेफर किया गया। प्रमोद सिंह प्रयागराज से अपने घर जा रहा था। उसकी अनियंत्रित बाइक सामने से आ रहे नवनीत की बाइक से टकरा गई। नवनीत मांडा के दिघिया में एक कंपनी से घर लौट रहा था। पुलिस ने दोनों को करछना देवरी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नवनीत को मृत घोषित किया। नवनीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी चार बहनें हैं। मेजा थाने के इंस्पेक्टर नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकें कब्जे में ली गई हैं।