फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख नकदी व जेवरात चोरी

Thu, 02 Apr 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के करबालपुर धरवारा गांव में चोरों ने बेखौफ होकर एक घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नकदी सहित जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित विनोद गौड़ पुत्र स्व. ननकाई लाल के अनुसार वह मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर में ताला लगाकर परिवार सहित गेहूं की फसल काटने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर संदूक व आलमारी का ताला तोड़कर नकदी समेत सारा सामान चोरी कर लिया। लौटने पर घटना की जानकारी होते ही पीड़ित के होश उड़ गए और गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रवीण गौतम ने बताया कि मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें