कैश बैक के बहाने महिला समेत दो के खाते से रकम उड़ाई
प्रयागराज। साइबर ठगों ने महिला समेत दो के खातों से रकम उड़ा दी। स्टैनली रोड निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया है कि खुद को कूरियर कंपनी प्रतिनिधि बताकर अज्ञात शख्स ने 10 रुपये का रिचार्ज करने को कहा और फिर खाते से 49,998 रुपये उड़ा दिए। उधर सिविल लाइंस की ही शालिनी प्रजापति ने पुलिस को बताया कि कैशबैक ऑफर का झांसा देकर साइबर ठग ने लिंक भेजा जिस पर क्लिक करते ही 10 हजार कट गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।