फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों के सपने को मिली उड़ान, 18 संस्थानों ने दिया नौकरी का अवसर

Sun, 08 Mar 2026 08:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में विश्व महिला दिवस पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित ‘वृहद रोजगार मेले’ में जनपद और आस-पास की हजारों महिला अभ्यर्थियों ने शिरकत की। इस विशेष मेले का उद्देश्य महिला अभ्यर्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था। इस मेले में कुल 18 संस्थानों ने प्रतिभाग किया। दिन भर चली चयन प्रक्रिया के बाद कुल 241 महिला अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए चुना गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने चयनित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में सकारात्मक रहकर और कठिन परिश्रम करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर उपनिदेशक सेवायोजन रवि शेखर, सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव और जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रकांत सिंह सहित विभाग के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मेले में सम्मिलित महिला अभ्यर्थियों ने इस पहल को अपने भविष्य के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों ने अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें