फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पिता की मौत की खबर सुनते ही बेटी को आया हार्टअटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Fri, 17 Nov 2023 12:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

श्याम लाल घर पर रहकर खेती करते थे। बेटे रमेश पाल ने बताया कि मंगलवार को उनके पिता खाना खाने के बाद लेटने चले गए। बिस्तर पर बैठकर वह बीड़ी पी रहे थे। उससे निकली चिंगारी बिस्तर पर गिर गई। थोड़ी ही देर में पूरे बिस्तर में आग पकड़ ली, जब तक घर के लोगों को पता चलता वह झुलस गए थे।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गौसपुर कटौला गांव के श्याम लाल (85) की आग से झुलसने से बुधवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खबर सुनते ही बेटी को हार्टअटैक आ गया और उसकी भी मौत हो गई। बेटी व पिता की मौत से परिवार सदमे में है।

श्याम लाल घर पर रहकर खेती करते थे। बेटे रमेश पाल ने बताया कि मंगलवार को उनके पिता खाना खाने के बाद लेटने चले गए। बिस्तर पर बैठकर वह बीड़ी पी रहे थे। उससे निकली चिंगारी बिस्तर पर गिर गई। थोड़ी ही देर में पूरे बिस्तर में आग पकड़ ली, जब तक घर के लोगों को पता चलता वह झुलस गए थे। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बुधवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं, श्याम लाल के चार बेटों व पांच बेटियों में दूसरे नंबर की बेटी चुन्नी पाल (55) की शादी एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के दामूपुर गांव के रहने वाले सुभाष पाल के साथ हुई थी। बुधवार रात जैसे ही बेटी को पिता की मौत की सूचना मिली, उसको हार्टअटैक आ गया। परिजन आननफानन में उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले गए जहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों पर तो जैसे पहाड़ टूट पड़ा। बृहस्पतिवार को ही पिता-बेटी का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें