फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नए के साथ पुराने 60 चौराहों की कुंभ से पहले बदलेगी रौनक

Tue, 11 Jul 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ से पहले शहर के नजारा लोगों को बदला-बदला नजर आएगा। इसके लिए पीडीए ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चौराहों की रंगत बदलने के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

कुंभ 2019 में शहर के कई चौराहों का कायाकल्प हुआ था। अब एक बार फिर 2025 के कुंभ के पहले चौराहों को संवारा जाएगा। इसमें पिछली बार सौदर्यीकरण कराए गए 60 चौराहों को भी शामिल किया गया है। पहले चरण में चार चौराहों का सुंदरीकरण होगा। इसमें पत्थर गिरजाघर चौराहा, लेप्रोसी मिशन चौराहा, मम्फोर्डगंज चौराहा और एकलव्य चौराहा शामिल है। इन चौराहों को फसाड लाइट से सजाया जाएगा। साथ ही अलग-अलग प्रकार के खूबसूरत पौधों का रोपण भी किया जाएगा। अन्य चौराहों पर भी लाइटिंग कराई जाएगी।
पीडीए के मुख्य अभियंता नीरज कुमार गुप्ता के मुताबिक चौराहों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तैयारियां जोरों पर की जा रही है। दूसरे चरण में अन्य चौराहों को सजाने की तैयारी रहेगी। एमजी मार्ग पर भी डिवाइडर के पास रोशनी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें