फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छह नए संक्रमितों के साथ 155 पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू मरीजों की संख्या जिले में तेजी से बढ़ रही है। रविवार को जिले में छह नए डेंगू के मरीज मिले। इसके बाद मरीजों की कुल संख्या 155 पहुंच गई है। प्रतिदिन छह से 10 नए संक्रमित मिल रहे हैं। सबसे अधिक मामले शहरी क्षेत्र के हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अक्तूबर माह में मामले और भी तेजी से बढ़ने की संभावना है। जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह का कहना है कि 155 मरीजों में से 22 मरीज दूसरे जिलों के हैं, जिनकी जांच प्रयागराज में हुई है।
विज्ञापन

शहर के तेलियरगंज, गोविंदपुर, बड़ा बघाड़ा, छोटा बघाड़ा, शांतिपुरम, राजापुर, अशोक नगर, मुंडेरा, शिवकुटी, सिविल लाइंस सहित अन्य स्थानों पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 800 से अधिक ऐसे मामले आ रहे हैं, जिनमें डेंगू जैसे लक्षण दिख रहे हैं। लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। निजी अस्पतालों में ऐसे मामले ज्यादा हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशु पांडेय का कहना है कि अगर संदिग्ध मरीज मिलते हैं तो अस्पताल ऐसे मरीजों की जानकारी यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल पर जरूर दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें