फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए अब यूनिर्सल कार्ड: थावर चंद्र गहलोत

Sun, 01 Mar 2020 12:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ थावर चंद्र गहलोत ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंगवस्त्रम से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह दिव्यांगजन महाकुंभ देश ही नहीं दुनिया के लिए यादगार बन गया है।
विज्ञापन


इसमें वृद्धजनों व दिव्यांगजनों के शारीरिक, शैक्षणिक विकास के लिए अनेक उपकरण वितरित किए गए हैं। शिविर में 26874 लोगों को 56 हजार से अधिक उपकरण वितरित किए जाने की उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में संचालित योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाया जाए, इसके लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार सदैव प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि पहले दिव्यांगों के लिए जिला स्तर पर ही कार्ड बनाए जाते थे, लेकिन अब राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए यूनिवर्सल कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से देश के किसी भी कोने में दिव्यांगजनों को इसका लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें