फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : अब झींझक स्टेशन पर भी रुकेगी सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Sat, 25 Nov 2023 05:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सूबेदारगंज से रात नौ बजे रवाना होने के बाद ट्रेन फतेहपुर रात 10:08-10:10 बजे, कानपुर 11:15-11:20 बजे एवं झींझक रात 11:52-11:54 बजे पहुंच जाएगी। इसके देहरादून पहुंचने का समय पहले की तरह दोपहर 12:20 बजे रहेगा।
विज्ञापन
सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबेदारगंज स्टेशन से देहरादून जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव अब झींझक स्टेशन पर भी होगी। 29 नवंबर से झींझक स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव शुरू हो जाएगा। गाड़ी संख्या 14113 सूबेदारगंज-देहरादून का झींझक में दो मिनट का ठहराव होगा। सूबेदारगंज से रात नौ बजे रवाना होने के बाद ट्रेन फतेहपुर रात 10:08-10:10 बजे, कानपुर 11:15-11:20 बजे एवं झींझक रात 11:52-11:54 बजे पहुंच जाएगी। इसके देहरादून पहुंचने का समय पहले की तरह दोपहर 12:20 बजे रहेगा।

 

इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 14114 देहरादून से दोपहर 1:25 बजे चलेगी जो रात 1:48-1:50 बजे झींझक, रात 3:05-3:10 बजे कानपुर, सुबह 4:00-4:02 बजे फतेहपुर एवं 5:55 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। वापसी में देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव झींझक में 30 नवंबर से शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें