फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अब बुकिंग और ई-लाटरी से किसानों को मिलेगा बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग ने खरीफ 2026 सीजन के लिए बीज वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब तक लागू पहले आओ, पहले पाओ प्रणाली को समाप्त कर बुकिंग और ई-लाटरी प्रणाली लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। यह प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जबकि बुकिंग की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। यह व्यवस्था सामान्य बीज वितरण और मिनीकिट बीज वितरण दोनों योजनाओं पर लागू होगी। उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार समय रहते बुकिंग कर लें, ताकि ई-लाटरी के माध्यम से चयनित होकर बीज प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें