फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर रोज रहेगी प्रयागराज से मुंबई की सीधी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज । प्रयागराज से मुंबई के लिए चल रही निजी विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट अब प्रतिदिन चलेगी। विमानन कंपनी ने इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया। अभी इसका संचालन सप्ताह में 3 दिन ही हो रहा था। बताया जा रहा है कि इस माह प्रयागराज से कोलकाता एवं रायपुर की सीधी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। लॉक डाउन की वजह से 25 मार्च से प्रयागराज से संचालित सभी फ्लाइट अचानक बंद कर दी गई थी। इस बीच 25 मई से कुछ शहरों के लिए प्रयागराज से फ्लाइट शुरू हुई तो उसमें मुंबई का भी नाम था। हालांकि तब से अब तक इस फ्लाइट का संचालन सप्ताह में 3 दिन ही हो रहा है लेकिन अब विमानन कंपनी इंडिगो ने यह फ्लाइट 3 दिन की बजाय नियमित कर दी है । दरअसल जून माह में मुंबई जाने एवं वहां से आने वाले यात्रियों का आवागमन ज्यादा रहा। इसी वजह से इंडिगो ने यह फ्लाइट अब नियमित कर दी है। अभी 11 जुलाई तक की नियमित बुकिंग भी इसमें हो रही है। इसके अलावा चर्चा है कि इस माह कोलकाता एवं रायपुर विमान सेवा भी इंडिगो द्वारा शुरू की जा सकती है। इसके लिए फ्लाइट का शेड्यूल जल्द ही जारी होने की बात कहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें