फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज रीजन के 5 बस स्टेशनों पर अब बेबी केयर सेंटर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। लॉकडाउन और उसके बाद अनलॉक शुरू होने के बाद यूपी रोडवेज ने अब यात्री सुविधा पर जोर देना शुरू किया है । रोडवेज के प्रयागराज रीजन में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की तर्ज पर बस स्टेशन पर बेबी केयर सेंटर की सुविधा उपलब्ध करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रयागराज परिक्षेत्र के कुल 5 बस स्टेशनों पर यह केयर सेंटर बनाए जाएंगे। इसमें से सिविल लाइंस बस स्टेशन का बेबी केयर सेंटर तकरीबन तैयार हो गया है। दरअसल रोडवेज बस स्टेशन पर लंबे समय से बेबी केयर सेंटर की जरूरत महसूस की जा रही थी। लखनऊ के आलमबाग समेत प्रदेश के कुछ चुनिंदा बस स्टेशनों पर इसका निर्माण कार लॉकडाउन के पूर्व किया गया। इन केयर सेंटर में महिलाएं जहां एक और अपने बच्चे को दूध पिला सकेंगी तो वही डायपर आदि चेंज करने के लिए उन्हें एकांत में सुविधा मिलेगी। प्रयागराज रीजन की बात करें तो यहां सिविल लाइंस बस स्टेशन, जीरो रोड बस स्टेशन, प्रतापगढ़ बस स्टेशन ,मिर्जापुर बस स्टेशन और विंध्याचल बस स्टेशन पर बेबी केयर सेंटर की सुविधाएं महिलाओं को दी जाएंगी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीके बिसेन ने बताया कि प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर के निर्देश पर बेबी केयर सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है सिविल लाइंस और प्रतापगढ़ बस स्टेशन पर यह तकरीबन तैयार भी कर लिया गया है ।अब जल्द ही मिर्जापुर विंध्याचल और जीरो रोड बस स्टेशन पर इसे तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें