तेलियरगंज उपखंड और गोविंदपुर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मोहल्लों में बुधवार को 11 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी मुसीबत हुई। स्थानीय लोग लगातार एसडीओ और जेई को फोन लगाते रहे, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। वहीं, मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ और दोनों अवर अभियंताओं को फटकार लगाते हुए फोन न उठाने पर नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।