फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : अमावस्या पर स्पेशल ही नहीं, रूटीन ट्रेनों में भी रहेंगे दोनों ओर इंजन

Fri, 24 Jan 2025 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर ()

सार

मौनी अमावस्या पर रेलवे ने स्पेशल ही नहीं बल्कि कुछ रूटीन ट्रेनों में भी दोनों ओर इंजन लगाए जाने का निर्णय लिया है। यह वह ट्रेनें हैं जिनका इंजन प्रयागराज में बदला जाता है। दो तरफ इंजन होने की वजह से उसके रिवर्सल में लगने वाले समय में बचत होगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : ट्रेन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौनी अमावस्या पर रेलवे ने स्पेशल ही नहीं बल्कि कुछ रूटीन ट्रेनों में भी दोनों ओर इंजन लगाए जाने का निर्णय लिया है। यह वह ट्रेनें हैं जिनका इंजन प्रयागराज में बदला जाता है। दो तरफ इंजन होने की वजह से उसके रिवर्सल में लगने वाले समय में बचत होगी। वहीं, ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।

28 जनवरी से तीन फरवरी तक ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस, 29 जनवरी से चार फरवरी तक बनारस-ग्वालियर एक्सप्रेस, टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस, टनकपुर-सिगरौली एक्सप्रेस, शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस, सिगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस में दोनों तरफ इंजन लगाए जाएंगे।

इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन पर नियमित ट्रेनों का लोड कम करने के लिए 28 व 29 जनवरी और दो-तीन फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस का संचालन प्रयागराज जंक्शन की जगह छिवकी के रास्ते होगा। इसी तरह सारनाथ, काशी, कामायनी, गोदान, पवन, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस भी प्रयागराज छिवकी के रास्ते ही संचालित होगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें