फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 95 नहीं, अब 89 अरब रुपये से होंगे रेलवे के विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले माह 23 जुलाई को पेश हुए आम बजट के बाद रेलवे ने सभी जोनल रेलवे की संशोधित पिंक बुक जारी की है। शनिवार को जारी इस संशोधित पिंक बुक में पूर्व के मुकाबले उत्तर मध्य रेलवे को दिए जाने वाले बजट में 5.84 अरब रुपये की कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व में जारी की गई पिंक बुक में एनसीआर के लिए 95.46 अरब रुपये का बजट जारी हुआ था, जो अब 89.61 अरब ही रह गया है। इतना ही नहीं, यह रकम वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिए गए बजट से भी कम है।
बीते वर्ष एनसीआर को 91.83 अरब रुपये स्वीकृत किए गए थे। उसके मुकाबले अब बोर्ड की ओर से संशोधित की गई पिंक बुक में यह रकम 2.22 अरब रुपये कम है। एनसीआर की पिंक बुक में बताया गया है कि जोनल रेलवे किस मद में कितने रुपये खर्च करेगा। इस रकम से जोन में कई रेल अंडर ब्रिज, रेल ओवर ब्रिज, रेलवे कॉलोनियों का रखरखाव, नई लाइन, रेल लाइन का दोहरीकरण, यात्री सुविधाओं में इजाफा आदि के कार्य होंगे।
विज्ञापन

शनिवार शाम जारी पिंक बुक में दोहरी लाइन बिछाए जाने के बजट में कटौती की गई है। पिछले माह जारी पिंक बुक में यह राशि 36.69 अरब रुपये की थी, जो अब घटकर 27.84 अरब रुपये रह गई है। हालांकि, कुछ मदों में बजट में बढ़ाया भी गया है। आमान परिवर्तन के लिए पहले 590 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था, जो अब बढ़कर 840.75 करोड़ रुपये हो गया है। रेल ओवर ब्रिज, रेल अंडर ब्रिज के भी बजट में कटौती हुई है।
पहले यह बजट 4.95 अरब रुपये था, जो अब घटकर 4.85 अरब रुपये कर दिया गया है। बीते कुछ माह हुई रेल दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन विकास का बजट संशोधित पिंक बुक में बढ़ाकर 12.42 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पहले यह धनराशि 3.82 करोड़ रुपये ही थी। उधर, कुछ मदों का बजट पूर्व की भांति ही रखा गया है। प्रयागराज से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बीच बिछ रही तीसरी लाइन का बजट 300 करोड़ रुपये ही रखा गया है।
विज्ञापन

कहां कितना खर्च करेगा एनसीआर
कार्य : पिछले माह का बजट : संशोधित बजट
दोहरी लाइन के लिए : 3669 करोड़ : 2784 करोड़
आमान परिवर्तन : 590 करोड़ : 840.75 करोड़
ट्रैक नवीनीकरण : 860 करोड़ : 860 करोड़
यात्री सुविधाएं : 951 करोड़ : 788.70 करोड़
आरओबी-आरयूबी निर्माण : 495 करोड़ : 485 करोड़
सिग्नलिंग एवं दूरसंचार : 460 करोड़ : 501 करोड़
कर्मचारी कल्याण : 37.73 करोड़ : 46.47 करोड़
प्रशिक्षण-मानव संसाधन : 3.82 करोड़ : 12.42 करोड़
सड़क संरक्षा कार्य : 49.99 करोड़ : 49.99 करोड़
रोलिंग स्टॉक : 8.38 करोड़ : 8.38 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें