*नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने लगायी जीत की हैट्रिक**रोटरी नार्थ कप U13 फुटबॉल प्रतियोगिता* रोटर
रोटरी नार्थ कप अंडर-13 फुटबॉल प्रतियोगिता के छठवें दिन शनिवार को झलवा स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के फुटबॉल मैदान पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 3-0 से हरा जीत की हैट्रिक लगाई। आयोजन सचिव इंद्रनील घोष के अनुसार पहले हाफ में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की ओर से पहला और दूसरा गोल उत्कर्ष गुप्ता ने किया, जबकि तीसरा गोल रक्षित के पास पर सक्षम ने किया। अमरिंदर पांडेय ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार उत्कर्ष गुप्ता को दिया।