नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव सहकारिता ने कोरांव तहसील के बसहरा वन ब्लॉक में आम का पौधा लगाया। स्रोत
प्रयागराज। महाअभियान-2025 के तहत और एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बुधवार को नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव सहकारिता सौरभ बाबू ने सीडीओ हर्षिका सिंह के साथ कोरांव तहसील के बसहरा वन ब्लॉक में आम के पौधे रोपे। उद्यान विभाग द्वारा राजकीय पौधशाला चाका, प्रक्षेत्र, एफपीओ, कृषकों की निजी भूमि और विद्यालय परिसर में पौधे रोपे गए। उद्यान विभाग द्वारा बच्चों को पौधे उपलब्ध भी कराए गए।