बहरिया के कालूपुर गांव में बैठक में शामिल भाजपा कार्यकर्ता
फाजिलाबाद उर्फ कालूपुर गांव के बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मंडल अध्यक्ष फूलपुर अनिल मौर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की। बैठक में मंडल सह प्रभारी प्रभाकर दुबे ने कहा कि एसआईआर का कार्य प्रगति पर है। कार्यकर्ताओं को यह देखना है कि एसआईआर में किसी भी बूथ पर कोई गलत नाम न जुड़ने पाए। इस मौके पर कमलेश पाल, काशी नाथ मिश्र, शुभम मिश्रा, सत्यम द्विवेदी, फूलसिंह, महारानी दीन, संतोष गुप्ता, राजेंद्र विश्वकर्मा, अर्चना कुशवाहा, जगलाल पटेल आदि मौजूद रहे।