थरवई क्षेत्र के भरतपुर खेवराजपुर गांव से मंगलवार की रात लापता हुए युवक का अभी तक सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी कराई है।
उक्त गांव निवासी प्रवीण कुमार (18) पुत्र सत्य प्रकाश गांव के पास ही एक डॉक्टर के यहां काम करता है। मंगलवार की रात वह बिना बताए घर से निकल गया। बृहस्पतिवार को पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।