रणधीर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य।
- फोटो : संवाद।
कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य बबली यादव की शिकायत कर पुलिस दो लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में राम सिंह भी रणधीर यादव के साथ गायब है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उधर घटना के बाद आरोपी के घर पर सन्नाटा पसरा है।
कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव 22 अगस्त की रात करीब नौ बजे साथी राम सिंह के साथ गायब हो गए। 23 अगस्त की दोपहर उनकी स्कॉर्पियो चित्रकूट एयरपोर्ट के पास घाटी में मिली। बताया गया कि घटना की रात जिला पंचायत सदस्य के साथ राम सिंह यादव निवासी तुलसीराम का पूरा इब्राहिम पुर भी था। वह भी घर नहीं लौटा।
पत्नी बबली यादव ने राम सिंह व उदय यादव को घटना का जिम्मेदार बताया है। बताया गया कि रणधीर यादव, उदय व राम सिंह यादव के बीच गहरी दोस्ती थी। करीब एक माह पहले उदय व रणधीर में कुछ अनबन हुई थी। जबकि घटना कि रात हथिगंहा बाजार के ढाबे पर खाना लेते वक्त राम सिंह यादव रणधीर के साथ था। बबली यादव ने कहा कि पति के बारे में राम सिंह को जानकारी है, वह अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा। वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों उठाया है।
उदय के घर सन्नाटा, रामसिंह ने यहां लगा ताला
आरोपी राम सिंह व उदय निवासी तुलसीपुर के घर सन्नाटा छाया हुआ है। उदय यादव के घर कुछ लोग दिखाई दिए लेकिन राम सिंह के घर ताला लगा रहा। पड़ोसियों ने बताया कि तीन दिन से दोनों के घरों के ज्यादातर लोग गायब हैं।