फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भूखा न रहे अभियान, 300 कोरोना पीड़ित लोगों को मुफ्त दी खाद्य सामग्री 

Tue, 25 May 2021 08:16 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना पीड़ितों को मुफ्त में दिया गया राशन। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना संकट में कोई भूखा न रहे अभियान के तहत मंगलवार को अल्लापुर के संजय नगर, बक्शी बांध, बघाड़ा, राजापुर, नेवादा, करेली, मेंहदौरी, रसूलाबाद, तेलियरगंज आदि मोहल्लों के तीन सौ परिवारों को राशन किट का वितरण पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के नेतृत्व में किया गया। रूरल इंडिया सपोर्टिंग ट्रस्ट एवं विज्ञान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मम्फोर्डगंज में भाष्कर सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मुफ्त राशन किट कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया।

 

 

संयोजक पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह के मुताबिक एक बोरी में दी गई सामग्रियों में दस किलो आटा, तीन किलो दाल, दो किलो सरसों का तेल, एक किलो चीनी, 500 ग्राम डालडा घी, चाय पत्ती, गरम मसाला, नमक, साबुन, एक मीटर खादी का कपड़ा, मास्क आदि रखे गए थे। वितरण के मौके पर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ अंशु मालवीय, अनुराधा, रवि लेखक, सुनील निषाद, विकास, सुबोध यादव, विनय पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें