फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: धरने के पांचवें दिन भी नहीं निकला कोई हल

Sat, 12 Sep 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फाफामऊ, धरना कर लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राए - फोटो : Archive
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के इंटर्नशिप छात्र मानदेय बढ़ाने की मांग पर धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को धरने का पांचवां दिन था लेकिन कोई हल नहीं निकला। वे साढ़े सात हजार रुपये की जगह 25 हजार रुपये इंटर्नशिप मानदेय चाहते हैं। एमबीबीएस और बीडीएस छात्रों को पहले से 25 हजार रुपये मानदेय मिलता है। शुक्रवार को छात्रों ने सुबह साढ़े आठ बजे ओपीडी बंद करा दी। इससे मरीज बिना दवा लिए वापस लौट गए। धरने के कारण कॉलेज में पढ़ाई भी बाधित हो रही है। लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के 25 छात्रों ने लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर भी प्रदर्शन किया। उनके साथ अन्य आठ होम्योपैथिक और आयुर्वेद कॉलेज के इंटर्नशिप छात्र भी थे। सरकार पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है और आयुष मंत्रालय भी बात नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें