इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड में फांसी की सजा पाएं सुरेंद्र कोली की अपील पर वर्चुअल सुनवाई की। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और एसएएच रिजवी की अदालत कर रही है। जुलाई में हफ्ते भर चली सुनवाई में कोली, मोनिंदर सिंह पंढेर और सीबीआई के वकील ने विस्तार से बहस की थी। वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के दौरान हुई वर्चुअल सुनवाई में मुंबई की वकील पयोसी राॅय और मोनिंदर सिंह पंढेर की वकील मनीषा भंडारी ने बहस की। इस मामले में अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी।