इंट्रो लॉक डाउन में गंगा-यमुना की सेहत में जबरदस्त सुधार हुआ है। टिहरी, भीमगोड़ा व नरोरा बांधों में जल रोके जाने और पश्चिमी नहरों को पानी भेजे जाने से आई वेग शून्यता से जहां गंगा प्रदूषण से कराह रही थी, वहीं लॉक डाउन के तीन महीने में न सिर्फ जल की गुणवत्ता सुधरी है, बल्कि प्रदूषण निल हो गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रयागराज में तीन स्थानों पर कराई गई जांच रिपोर्ट के आधार पर बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड(बीओडी लोड) कम पाया गया, तो ऑक्सीजन कंटेंट बढ़ने से गंगा-यमुना की धारा निर्मल होने की खुशखबरी मिली है। अनूप ओझा प्रयागराज। जिस संगम में अस्थियां विसर्जित किए बिना मुक्ति की प्राप्ति न होने की वर्षों पुरानी धारणा है, उस त्रिवेणी का जल वर्षों बाद लॉकडाउन की अवधि में निर्मल हो गया है। वह भी ऐसे समय जब 40 से अधिक घरेलू और औद्योगिक नालों को बंद नहीं किया जा सका है और सरकारी-गैर सरकारी स्तर पर निर्मलीकरण के अभियान भी ठप हैं। तब, गंगा-यमुना की जलधारा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार की रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड ने जारी की है। कहा जा रहा है कि संगम पर ऐसा निर्मल जल वर्षों बाद पहली बार देखा जा रहा है। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की ओर से 2020 तक गंगा में एक बूंद भी नालों का गंदा पानी नहीं गिरने देने का लिया गया संकल्प अभी पूरा नहीं हो सका है, लेकिन कोरोना के संक्रमण काल में औद्योगिक और गैर घरेलू गतिविधियों पर लगाई पूर्णतया रोक का गंगा-यमुना की पारिस्थितिकी पर सकारात्मक असर पड़ा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से रसूलाबाद घाट, शास्त्री ब्रिज, छतनाग, संगम, सिरसा और सोनवरसा से लिए गए जल केनमूने की जांच कराई गई। इसी तरह यमुना में बलुआ घाट और सरस्वती घाट से लिए गए जल के नमूनों का परीक्षण कराने पर पता चला है कि जल की गुणवत्ता दशकों बाद निर्मलता के रूप में प्राप्त हुई है। क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक पर्यावरण अभियंता और विशेषज्ञों की टीम के परीक्षण में गंगा -यमुना में डीओ रेट यानी डिजॉल्ब ऑक्सीजन बढ़ गया है। वहीं बीओडी लोड सामान्य से भी नीचे आ गया है। गंगा बीओडी डीओ ----- संगम - -2.3 मिलीग्राम प्रति घन मीटर 8.4 मिलीग्राम प्रति घनमीटर शास्त्री ब्रिज- 2.4 मिलीग्राम प्रति घन मीटर 8.5 मिलीग्राम प्रति घन मीटर छतनाग घाट - 2.3 मिलीग्राम प्रति घन मीटर 8.4 मिलीग्राम प्रति घन मीटर रसूलाबाद घाट- 2.2 मिलीग्राम प्रति घन मीटर 8.4 मिलीग्राम प्रति घन मीटर यमुना बीओडी डीओ ---------- सरस्वती घाट 1.9मिलीग्राम प्रति घन मीटर 9.2 मिलीग्राम प्रति घन मीटर बलुआ घाट - 2.0मिलीग्राम प्रति घन मीटर 9.1 मिलीग्राम प्रति घन मीटर कोट गंगा-यमुना की वाटर क्वालिटी में व्यापक सुधार आया है। ऑक्सीजन कंटेंट बढ़ गया है। साथ ही बीओडी लोड गंगा में संगम, छतनाग, रसूलाबाद घाट और यमुना में सरसस्वती घाट व बलुआ घाट दोनों जगहों पर सामान्य से भी नीचे आ गया है। जेबी सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी,प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड-प्रयागराज। कोट सामान्य दिनों में भी संगम पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालु गोता लगाते रहे हैं। इसेक साथ ही कई कुंतल फूलमाला व प्लास्टिक कचरा गंगा-यमुना में बहाया जाता था। दीपदान की वजह से दीए व तेल भी गंगा में बहा दिए जाते थे। अब यह सब गतिविधियां पूरी तरह ठप हैं। नावों का संचालन भी पूरी तरह बंद है। ऐसे में संगम पर प्रदूषण में कमी आना स्वाभाविक है। राजेंद्र पालीवाल, महामंत्री, प्रयागवाल तीर्थपुरोहित सभा।