फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर से खेलने निकली नौ वर्षीय बच्ची रहस्यमय हाल में गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
दारागंज में कच्ची सड़क मोहल्ले में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची रहस्यमय हाल में गायब हो गई। पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है लेकिन चार दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजन अनहोनी की आशंका में खौफजदा हैं। उधर पुलिस का कहना है कि बच्ची की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

राजेश पटेल मूल रूप से जौनपुर के ऊंचगांव दद्दान गांव के रहने वाले हैं। उनके तीन बच्चों में नौ वर्षीय शिल्पा सबसे बड़ी है और कक्षा चार में पढ़ती है। राजेश ने बताया कि 23 जून की शाम चार बजे के करीब शिल्पा खेलने निकली थी और रहस्यमय हाल में गायब हो गई। काफी खोजने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर उन्होंने उसी दिन शाम छह बजे दारागंज थाने में सूचना दी। पुलिस भी खोजबीन में जुटी और नहीं मिलने पर अगले दिन रात 11 बजे गुमशुदगी दर्ज की।
पास ही लगे एक कैमरे का फुटेज देखने पर बच्ची बक्शीबांध की ओर पैदल जाते दिखी लेकिन इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। पिता का कहना है कि चार दिन बीत चुके हैं और अब तक बच्ची की कोई खबर नहीं मिल सकी है। पूरा परिवार अनहोनी की आशंका में खौफजदा है। एसीपी दारागंज विमल किशोर मिश्र का कहना है कि तलाश की जा रही है। फिलहाल अभी तक बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें