करछना बाजार में शनिवार रात लगभग 11बजे रोशनी (9) पुत्री विजय कुमार पटेल निवासी पचदेवरा करछना निमंत्रण गए थे। मोपेड से घर लौटते समय पिता-पुत्री थाने से 50 मीटर दूर बाजार में पहुंचे थे की पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों मोपेड सहित सड़क पर गिर गए। रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता जख्मी हो गए। वहीं, ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।