फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माघ मेला में बनेंगे अब नौ पांटून पुल, जाम से मिलेगी राहत, फाफामऊ की तरफ दो नए पुल बनाने का निर्णय

Mon, 15 Dec 2025 12:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला क्षेत्र में अब नौ पांटून पुल बनाए जाएंगे। पहले सात पुल बनाए जाने की योजना थी, लेकिन अब फाफामऊ की तरफ दो नए पुल बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे लखनऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संगम तक पहुंचने की राह आसान होगी और शहर में जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रयागराज माघ मेला 2026 के लिए पांटून पुल तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला क्षेत्र में अब नौ पांटून पुल बनाए जाएंगे। पहले सात पुल बनाए जाने की योजना थी, लेकिन अब फाफामऊ की तरफ दो नए पुल बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे लखनऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संगम तक पहुंचने की राह आसान होगी और शहर में जाम से राहत मिलेगी।

15 दिनों के भीतर पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा और 31 दिसंबर से फाफामऊ से पीपा पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा। शहर को फाफामऊ से जोड़ने के लिए वर्तमान में केवल एक चंद्रशेखर आजाद सेतु है, जबकि सिक्स लेन पुल का काम अधूरा पड़ा है। माघ मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में चंद्रशेखर आजाद सेतु और शहर के भीतर जाम लगने की संभावना बनी रहेगी।

अब फाफामऊ की ओर से संगम आने के लिए गंगा पर दो नए पांटून पुल बनाए जाने के निर्णय से बड़ी राहत मिलेगी। लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ से आने वाले श्रद्धालु फाफामऊ में बनने वाले दो पांटून पुलों से होकर आएंगे और वाहनों की भीड़ भी बंट जाएगी। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड चार के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह के अनुसार, इसी हफ्ते पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें