फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गेहूं की तैयार फसलों को नीलगाय कर रही है चौपट

Tue, 14 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन आनापुर के किसानों की फसलों को चौपट करते नीलगाय - फोटो : एचबीटीयू
विज्ञापन
क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की पकी फसल को नीलगाय खेतों में घुसकर चौपट कर रही है। किसान बताते हैं कि गेहूं की तैयार फसल को नीलगाय लगातार नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। क्षेत्र में मौसम साफ होने के बाद किसान गेहूं कटाई और मढ़ाई का कार्य तेजी से कर रहे हैं और छोटे कास्तकारों ने मढ़ाई का कार्य पूरा भी कर लिया है। लेकिन बड़े कास्तकारों के खेतों में गेहूं की तैयार फसलों को नीलगाय रौंद देती है और खा जाती है। किसान रामसूरत व जीतलाल ने कहा कि मेहनत और खर्च से फसल तैयार की थी, लेकिन कटाई से पहले ही नीलगाय फसलों को बर्बाद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें