फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niharika Ventures : 400 करोड़ ठगी मामले में बस्ती समेत आसपास के जिले में दबिश, पुलिस को नहीं मिली सफलता

Mon, 15 Jul 2024 11:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

क्राइम ब्रांच, एसओजी से लेकर थाना पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी को लेकर बस्ती, सिद्वार्थनगर, अंबेडकरनगर, गोंडा समेत अन्य जिले में डेरा जमाए हुए है।
विज्ञापन
निहारिका द्विवेदी और अभिषिक द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राॅपर्टी-शेयर में निवेश के नाम पर 400 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार अभिषेक द्विवेदी और निहारिका की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। क्राइम ब्रांच, एसओजी से लेकर थाना पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी को लेकर बस्ती, सिद्वार्थनगर, अंबेडकरनगर, गोंडा समेत अन्य जिले में डेरा जमाए हुए है। पुलिस की अलग-अलग टीमें मुखबिर से संपर्क साधकर इनको जल्द से जल्द गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। वहीं, मामले में एक आध्यात्मिक गुरु पर अभिषेक और निहारिका को संरक्षण देने की बात भी सामने आ रही है।

बीते शनिवार को पुलिस ने निहारिका के ड्राइवर शैलेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि निहारिका को उसने आखिरी बार बस्ती जिले में छाेड़ा था। इसके बाद से उसको आगे की कोई जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए बस्ती समेत अन्य आसपास के जिलाें में इनकी तलाश कर रही है। बता दें कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक अगस्त को हाईकोर्ट में तारीख लगी है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस इन दोनों की आरोपियाें की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है।

अबतक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

बीते छह जून को शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने अबतक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस ने सबसे पहले अभिषेक के पिता ओमप्रकाश, निहारिका की मां निरुपमा और फिर निहारिका के ड्राइवर को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस को दाे मुख्य आरोपी निहारिका और अभिषेक की तलाश है।, 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें