फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संगम एक्सप्रेस का नया ठौर बना सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन

Thu, 29 Feb 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अब तक यहां प्रयागराज-उधमपुर सुपरफास्ट, प्रयागराज-देहरादून, कानपुर मेमो, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमो आदि ट्रेनें वहां शिफ्ट की जा चुकी हैं। इसके अलावा समय-समय पर तमाम स्पेशल ट्रेनें भी सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से ही संचालित की जाती रहीं है।
विज्ञापन
सूबेदारगंज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन से मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस का पता बदलने जा रहा है। प्रयागराज से इसका संचालन अब प्रयागराज जंक्शन के बजाय सूबेदारगंज से होगा। रेलवे बोर्ड ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से किसी भी दिन इस ट्रेन को प्रयागराज के बजाय सूबेदारगंज से चलाए जाने का पत्र जारी किया जा सकता है। बीते कुंभ 2019 में ही सूबेदारगंज स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित किया गया। ताकि प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली ट्रेनें यहां शिफ्ट की जा सकें।

विज्ञापन


अब तक यहां प्रयागराज-उधमपुर सुपरफास्ट, प्रयागराज-देहरादून, कानपुर मेमो, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमो आदि ट्रेनें वहां शिफ्ट की जा चुकी हैं। इसके अलावा समय-समय पर तमाम स्पेशल ट्रेनें भी सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से ही संचालित की जाती रहीं है। इसी क्रम में अब मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस सूबेदारगंज स्टेशन शिफ्ट होने जा रही है।

विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14163 संगम एक्सप्रेस अब प्रत्येक शाम 5.50 बजे सूबेदारगंज से चलेगी। वर्तमान समय में यह ट्रेन शाम 5.45 बजे प्रयागराज जंक्शन से चल रही है। इसी तरह वापसी में 14164 संगम एक्सप्रेस सुबह 8.30 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। वर्तमान में संगम एक्सप्रेस 8.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचती है।


रेलवे बोर्ड के निदेशक/कोचिंग संजय आर नीलम ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से किसी भी दिन संगम एक्सप्रेस सूबेदारगंज शिफ्ट की जा सकती है। बता दें कि बीते वर्ष ही संगम एक्सप्रेस एलएचबी रेक से लैस हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें