New district Judge Umesh Kumar took charge on Saturday
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। नवनियुक्त जिला जज उमेश कुमार शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शनिवार को उन्होंने कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई की। उमेश कुमार शर्मा इसके पूर्व गाजीपुर केजिला जज थे। अब तक रहे जिला जज अनिल कुमार ओझा का लखनऊ जिला न्यायालय में स्थानांतरण हो गया है। नवागत जिला जज उमेश कुमार शर्मा उच्च न्यायिक सेवा (एसजेएस) से है। इसके पूर्व वह मैनपुरी, अमरोहा के भी जिला जज रह चुके हैं।