फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में नियुक्त होंगे नए अध्यक्ष, सदस्य

Fri, 27 Oct 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
appointed
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग में जल्द ही नए अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति होगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस बाबत अपर  मुख्य सचिव संजय अग्रवाल की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि इस निर्णय के बाद उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का विलय कर नए आयोग का गठन खटाई में पड़ गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष समेत सदस्य भी इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यों का इस्तीफा भी हो चुका है। शासन स्तर पर बैठक कर दोनों आयोग के विलय को लेकर कई बैठकें भी हो चुकी हैं। इसकी वजह से दोनों आयोग में तकरीबन 10 हजार भर्तियां फंसी हैं और इनके लिए 13 लाख आवेदक लाइन में हैं।

बृहस्पतिवार को अचानक उच्च शिक्षा निदेशक की वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी कर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष के एक एवं सदस्य चार पदों के लिए आवेदन मांग लिए गए। साफ है कि शासन अब अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। ऐसे में दोनों आयोगों का गठन खटाई में पड़ गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है। अध्यक्ष का वेतन 68 हजार रुपये होगा। अधिकतम आयु 68 वर्ष और कार्यकाल पांच वर्ष (दोनों में जो पहले पूरा हो) का होगा। वहीं, सदस्य का वेतन 57 हजार रुपये और अधिकतम आयु 65 वर्ष एवं कार्यकाल पांच वर्ष (दोनों में जो पहले पूरा हो) का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें