फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : उधारी मांगने गई युवती को पड़ोसी ने पीटा, आहत होकर दी जान

Fri, 06 Jun 2025 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पड़ोसी द्वारा गाली गलौज और मारपीट से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार सोनम पुत्री सुब्बे लाल पटेल (18) वर्ष अपने पडो़सी को पैसे दी थी।
विज्ञापन
युवती की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घूरपुर थाना क्षेत्र बुदांवा गांव के लोहरा में पड़ोसी से उधारी के दो रुपये मांगने पर पड़ोसी द्वारा गाली गलौज और मारपीट से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार सोनम पुत्री सुब्बे लाल पटेल (18) वर्ष अपने पडो़सी को पैसे दी थी। शुक्रवार सुबह वह उससे पैसे मांगने गई। पडो़सी वीरेंद्र पटेल पुत्र विजय बहादुर व उसकी पत्नी रचना पटेल ने उससे विवाद कर उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट किया। इससे आहत युवती ने सुबह करीब आठ बजे फांसी लगाकर जान दे दी। इसी वर्ष उसने इंटर की परीक्षा पास की थी।

फांसी लगाने की सूचना पर पहुंचे मामा व अन्य परिजन दरवाजा तोड़ कर उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा तथा सांस चलने का एहसास होने पर आनन फानन में अस्पताल ले गए। परंतु वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामा राजेंद्र पटेल ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही पडो़सी दंपत्ति को फांसी लगाने के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दिया है।

युवती के पिता कई वर्षों से लापता हैं व अपनी मां के साथ ननिहाल में नानी के साथ रहती थी, दो बहनों में बड़ी बहन की शादी हो गई है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने परिजनों की तहरीर और पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें