Prayagraj News : एनडीआरएफ ने पानी के साथ जमीन पर चलने वाले वाहन का ट्रायल किया।
- फोटो : प्रयागराज
एनडीआरएफ प्रयागराज ने पानी के साथ ही जमीन पर चलने वाले वाहन का का शुक्रवार को ट्रायल किया। अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया ट्रायल सफल रहा। अधिकारियों का कहना है कि इस वाहन की मदद से बाढ़ के दौरान फंसे लोगों की मदद करने में काफी सफलता मिलेगी। काफी समय से वाहन को प्रयागराज लाने की प्रक्रिया चल रही थी जो अब जाकर पूरी हुई है।